All Public Notices

  • प्रवेश परीक्षा की मेरिट एवं चयन सूची जारी तथा काउंसिलिंग की सूचना
    Exam

    आकांक्षा आवासीय विद्यालय जांजगीर चांपा मे JEE तथा NEET(UG) की तैयारी हेतु कक्षा 11 वीं, 12 वीं तथा ड्रॉपर में प्रवेश हेतु दिनांक 20 एवं 22 मई 2026 को प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी। दावा आपत्ति उपरांत परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट तथा चयन सूची जारी की जा रही है। चयनित छात्र छात्राओं की काउंसिलिंग दिनांक 9 जून 2026 को 10:30 बजे से आकांक्षा आवासीय विद्यालय जांजगीर में आयोजित की जावेगी।

  • Entrance 2026 Results
    Exam

    JEE/NEET की तैयारी हेतु आकांक्षा आवासीय विद्यालय जांजगीर में सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए दिनांक 20 तथा 22 मई 2026 को परीक्षाएं आयोजित की गई थीं, जिनके कक्षा तथा संकाय वार परिणाम संलग्न हैं। For the preparation of JEE/NEET, examinations were conducted on 20th and 22nd May 2026 for admission in session 2026-27 at Akanksha Residential School, Janjgir, whose class and stream wise results are attached.

  • Provisional Answer Keys for Entrance Examination 2026
    Exam

    आकांक्षा आवासीय विद्यालय मे प्रवेश के लिए दिनांक 20 एवं 22 मई 2026 को सम्पन्न हुई परीक्षाओं के कक्षा एवं संकायवार अनंतिम उत्तर कुंजिकाएं जारी की गई हैं। जिन छात्रों को उत्तर कुंजिकाओं में किसी प्रकार की आपत्ति हो तो दिनांक 28 मई 2026 तक कार्यालयीन समय मे आकांक्षा आवासीय विद्यालय मे उपस्थित होकर वैध दस्तावेजों के साथ दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं । इसके पश्चात प्रस्तुत आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। The provisional answer keys (categorized by class and stream) for the entrance examinations held on May 20 and 22, 2026, for admission to Akanksha Residential School have been released. Students who have any objections regarding the answer keys may submit their claims or objections, accompanied by valid supporting documents, by visiting Akanksha Residential School in person during office hours on or before May 28, 2026. Applications submitted after this deadline will not be considered.

    Posted on 25 May 2026, 10:35 PM By ADMIN
    View / Download PDF
  • प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन की अंतिम तिथि मे वृद्धि
    Exam

    आकांक्षा आवासीय कोचिंग संस्थान में प्रवेश हेतु आवेदन की तिथि 8 मई तक बढ़ी जांजगीर-चांपा जिला प्रशासन द्वारा संचालित आकांक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 11वीं, 12वीं एवं ड्रॉपर बैच में प्रवेश हेतु आवेदन की अंतिम तिथि में वृद्धि की गई है। डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी, आकांक्षा कार्यक्रम द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के जो छात्र राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी हेतु दो वर्षीय पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना चाहते हैं, वे अब 8 मई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। विदित हो कि पूर्व में आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ा दिया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र सीधे आकांक्षा आवासीय विद्यालय, जिला पंचायत परिसर जांजगीर में जमा कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त कार्यालय की वेबसाइट https://akankshaproject.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध है। प्रवेश से जुड़ी विस्तृत जानकारी एवं नियमों के लिए जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.janjgirchampa.nic.in का अवलोकन किया जा सकता है।

    Posted on 30 April 2026, 02:58 PM By ADMIN
    View / Download PDF
  • Entrance examination 2026
    General

    Entrance applications for aakanksha residential school for class 11th and dropper batches to start from Apr 1, 2026. Please see the attachment for more details

    Posted on 31 March 2026, 05:07 PM By ADMIN
    View / Download PDF